(മാറ്റം) ←പഴയ രൂപം | ഇപ്പോഴുള്ള രൂപം (മാറ്റം) | പുതിയ രൂപം→ (മാറ്റം)
प्रकृति
हरे- भरे खेतों में
बरस रही है बूंदे
खुशी- खुशी से आता सावन
भरता मेरा आंगन।
ऐसा लगता जैसे
मन भी नाचता खुशी से
आता है वसंत नया
लेके फूलों की खुशबू ।
कितना सुंदर कितना मनहर
नन्हीं चींटी से महान मानव तक
रखते यहां खुशी से
आनंद भरकर जीवन में।